Date: 17/05/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सत्तू कम करता है 'हेल्दी' तरीके से वजन,406 होती है कैलोरी (Calorie),जानिए फायदे और नुकसान 
 

4/24/2024 12:08:26 PM IST

92
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद : सत्तू शरीर को ठंडक देता है ये तो सभी जानते है लेकिन सत्तू में 406 कैलोरी होने के बावजूद भी वो आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करने में मदद करता है। पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू प्रोटीन, आहार फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 
 
 
सत्तू हेल्दी तरीके से घटाता है वजन-
फाइबर से भरपूर यह फूड तेजी से वजन कम करने में सहायक है। इसे सूजन कम करने, चयापचय बढ़ाने और हेल्दी तरीके से वजन घटाने के लिए जाना जाता है। 'रोज सुबह खाली पेट सत्तू' का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया और मल त्याग में सुधार होता है। इसे पेट साफ करने और एसिडिटी के इलाज के लिए एक बढ़िया उपचार माना जाता है।
 
हो सकती है ये समस्या,ध्यान रखे ये पॉइंट्स-
*यदि आपको गैस की समस्या है तो सत्तू का अधिक सेवन करने से बचें.
*कब्ज और अपच की समस्या होने पर भी सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए.
*यदि आपको पथरी की समस्या है तो आप भी सत्तू को लेने से बचें.
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क