Date: 17/05/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को परोसा भोजन, स्वयं भी भोजन कर उठाया लुप्त

4/29/2024 12:32:09 PM IST

69
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने अपने परिजनों के साथ जिला अंतर्गत उदलबनी स्थित ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) का निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया एवं बुजुर्गों से उनका हाल चाल जाना। निरीक्षण के क्रम में वृद्धजनों से बात कर मिलने वाली सुविधाओं एवं कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के बीच वस्त्र, फल एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया एवं पूरे वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर उन्होंने साफ सफाई, शौचालय, पीने के पानी, भोजन, किचन सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने सभी बुजुर्गों को अपने हाथों से भोजन परोसा एवं उनके साथ स्वयं भी भोजन की। एक एक कर उन्होंने सभी के थाली में पूरी सब्जी एवं खीर को परोसा। उपायुक्त को अपने बीच पाकर सभी काफी प्रसन्न थे, सभी ने उपायुक्त से अपने सुख दुख को बताया, जिसे उपायुक्त ने संयमपूर्वक सुना एवं त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से मो अकबर की रिपोर्ट