Date: 01/06/2025 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में हो सकते है शिफ्ट , इन 4 कारणों की वजह से अटकले
7/14/2024 1:43:07 PM IST
7393
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: भारतीय टीम ने विश्व कप जीतने के बाद गुरुवार को मुंबई में विक्ट्री परेड की। इस मौके पर क्रिकेट फैन्स का हुजूम देखने को मिला। रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत पूरी भारतीय टीम का फैंस ने खुली बांहों से स्वागत किया। परेड के बाद अपने परिवार से मिलने के लिए विराट कोहली सीधा लंदन चले गए। अब सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं। इन 4 कारणों की वजह से इन खबरों को और हवा मिल रही है।
1. लंदन में साथ वक्त बिता रहे विराट-अनुष्का
-
पिछले कई महीनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ लंदन में ही समय बिता रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में भी विराट कोहली ने क्रिकेट से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेकर लंदन में पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियां मनाई थीं। दोनों को लंदन के रेस्टोरेंट में देखा गया था। फरवरी 2024 में भी विराट कोहली को बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन में देखा गया था। बाप-बेटी की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली के पैदा होने के कुछ दिन बाद ही विराट-अनुष्का लंदन में स्पॉट हुए थे। आखिरी बार अनुष्का शर्मा को मुंबई में जून के शुरुआती दिनों में देखा गया था। इसके बाद से अनुष्का लगातार लंदन में ही हैं।
2. अकाय कोहली का लंदन में हुआ जन्म
-
अकाय कोहली के जन्म की खबर विराट- अनुष्का ने 20 फरवरी को फैंस को दी। 5 दिनों तक कपल ने अपने बेटे के जन्म की खबर सीक्रेट रखी। बस इसी बात से अटकलें लगाई गईं कि अकाय का जन्म यूके के एक अस्पताल में हुआ है, इसलिए कपल इस खबर को सीक्रेट रखने में भी कामयाब रहा।
3. विराट को चाहिए आम जिंदगी
-
विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें यूरोप में रहना काफी पसंद है, क्योंकि ज्यादातर लोग उन्हें पहचानते नहीं हैं। इसलिए उन्हें ऐसा लगता है कि वह आम जिंदगी जी रहे हैं। यह भी एक बड़ी वजह हो सकती है रिटायरमेंट के बाद विराट के परिवार के साथ लंदन में रहने की। विराट ने इसी साल मार्च में इस बात को कबूला था कि उन्हें बिना किसी टेंशन के अपने परिवार के साथ लंदन के सड़कों पर खुलेआम घूमना काफी अच्छा लगा। उन्हें ज्यादा लोग पहचान नहीं पाए, इसलिए वे बड़े आराम से लंदन की सड़कों पर घूमे।
4. विराट-अनुष्का मैजिक लैंप के निदेशक
-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यूके की कंपनी मैजिक लैंप के निदेशक हैं। इस कंपनी के 3 में से 2 डायरेक्टर्स विराट और अनुष्का हैं, जो एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी है। साल 2022 में इस कंपनी की शुरुआत हुई थी, जो यूके के वेस्ट यॉर्कशायर में है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JSCA के चुनाव का आया चुनाव परिणाम अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष,पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी बने सचिव
#
रोलर स्केटिंग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
#
समृद्धि व रौशनी ने राज्य स्तरीय कराटे में किया माता पिता का नाम रौशन
#
अनिश्चितकाल के लिए स्थागित भारत-पाक तनाव के बीच आईपीएल
#
सलोनी कुमारी बनी बिहार रग्बी टीम का हिस्सा, खिलाड़ी में पहले से हीं अलग पहचान है रखती रही हैं वह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उपायुक्त में किया निरीक्षण रामनवमी को लेकर रांची में सारी तैयारी पूरी
#
पल्स टू उच्च विद्यालय को अज्ञात लोगों ने किया क्षतिग्रस्त
#
महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकला शोभा यात्रा
#
वज्रपात से 8 गाय और बैल की मौत
#
भव्य रही साईं मंदिर सिंदरी की स्थापना दिवस ,बाबा की पालकी को एसएसपी जनार्दनन ने लगाया कंधा