Date: 21/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रीगा चीनी मिल के पेराई सत्र का किया सीएम ने किया शुभारंभ, सीएम नीतीश कुमार ने शिवहर और सीतामढ़ी को दी करोड़ों की सौगात

12/26/2024 12:53:29 PM IST

7575
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से ही प्रगति यात्रा पर है। इसी क्रम में आज वे शिवहर और सीतामढ़ी पहुंचे और दोनों जिलों को करोड़ों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शिवहर में 187 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला।इसके बाद मुख्यमंत्री सीतामढ़ी भी पहुंचे, जहां उन्होंने रीगा चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव स्थित सतुवानी पोखर के पास विभिन्न विभागों के करोड़ों के कार्यों का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि सीएम नीतीश दोनों जिलों का क्षेत्र भ्रमण करने के साथ-साथ विकास योजनओं की स्थिति भी जान रहे हैं और लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना किसानों से भी बात की है। साथ ही मनियारी गांव जाकर जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत विकसित तालाब और ध्यानकेन्द्र और ओपन जिम का भी लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी समाहरणालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करने वाले हैं। इसके बाद वे साढ़े तीन बजे पटना लौट आएंगे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से ही प्रगति यात्रा पर हैं। पहले दिन उन्होंने बेतिया तो दूसरे दिन मोतिहारी के दौरे पर थे। आज वे शिवहर के साथ-साथ सीतामढ़ी के दौरे पर हैं।

कोयलांचल लाइव डेस्क



सम्बंधित खबरें

# प्रशांत किशोर का NDA और निर्वाचन आयोग पर हमला, स्नातक MLC चुनाव में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप....
# नाव हादसे पर सवाल से भड़के जीतनराम मांझी, बोले- ‘हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत’; विपक्षी आंदोलनों पर भी साधा निशाना !....
# विधायक संजीव सरदार पर मारपीट का आरोप, बोले- ग्रामीणों की शिकायत पर की थी पूछताछ...
# मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पद्मश्री छुटनी महतो को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, डायन-बिसाही के खिलाफ अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आपके साथ :अन्नपूर्णा देवी 
# विधायक संजीव सरदार पर बरसे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, इंजीनियरों से माफी मांगने की उठाई मांग....