Date: 06/07/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिर्फ शराब नहीं अब महुआ से आचार भी बनना शुरू, बना महिलाओं के लिए रोजगार का साधन  
 

4/1/2025 3:16:42 PM IST

103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : हर चीज में मेरिट और डिमेरिट होती है। इसमें जब डिमेरिट का प्रभाव मेरिट पर हावी होने लगे तो खुल्लेआम  उसकी आलोचना होना भी स्वभाविक है। यही स्थित महुआ फूल के साथ भी है। बदनामी में यह है कि महुआ से शराब बनाया जाता है। जो कि सभी जानतें हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगी कि महुआ से अब आचार भी तैयार किया जा रहा है और यह बेरोजगार महिलाओं के रोजगार का साधन बन गया है। इसको लेकर  दलमा अभ्यारण क्षेत्र की 20 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह वह महिलाएं जो दलमा से सटे हुए मकुलाकोचा चाकुलिया सहित तीन गांव के महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अब यह महिलाएं जंगल से महुआ चुनकर आचार बना रही है। अब महिलाओं को स्वावलंबी वन विभाग बना रहा है। साथ ही शराब से होने वाले नुकसान और समाज में फैल रही विद्वेषता को खत्म करने और महिलाओं को रोजगार देने का यह नया तरीका डीएफओ सबा अहमद ने  निकला है।इस दौरान  20 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आने वाले समय में इसकी संख्या और बढ़ेगी हालांकि अचार की कीमत क्या है यह अभी तय नहीं हुआ है। 
 
 
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट