Date: 04/06/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद नियोजनालय में दूसरा भर्ती कैंप 30 को, 207 रिक्तियों पर होगी नियुक्तियां
 

5/27/2025 6:13:50 PM IST

85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : रोजगार के क्षेत्र में धनबाद नियोजनालय का दूसरा भर्ती कैंप की तिथि जारी हो गई है। यह भर्ती कैंप आगामी 30 मई 2025 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय बरटांड धनबाद में सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा । इससे पहले हुई पहला भर्ती गत 14 मई को हुई थी। जिसमें 350 रिक्तियां के लिए बहाली होनी थी तथा कल तीन एजेंसियां शामिल हुई थी लेकिन 240 ही पहुंचे और सिर्फ 24 का चयन किया गया था। उक्त आशय की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर विभागीय विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है तथा भर्ती कैंप के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। उन्होंने बताया कि कैंप में चार कंपनियां मुख्य रूप से आ रही है जिसमें दो स्थानीय है जबकि दो कंपनियां दूसरे प्रांतों की है। 
स्थानीय कंपनियां कौन कौन सी : 
भारतीय जीवन बीमा निगम (एल आई सी ) धनबाद ब्रांच 4 जो कि जोड़ाफाटक रोड धनबाद में स्थित है। तथा सुपर फ़ास्ट  सिक्योरिटी  बैंक मोरे धनबाद की। अर्थात स्वभाविक रूप से इन दोनों का जॉब लोकेशन धनबाद हीं होगा। 
 
बाहरी कंपनियां कौन कौन सी :
एम्प्लॉयबिलिटी  ब्रिगडे  , 11- भारतियार ,कॉलोनी  रोड  चेन्नई  -600083.  जबकि दूसरी साइट एडसीस प्राइवेट लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र 411035 . 
    
क्या है योग्यता  :
इस भर्ती कैंप में दसवीं बारहवीं उत्तीर्णता प्राप्त या फिर 10वीं या 12वीं से आईटीआई विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण मै उत्तीर्णता के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा तथा बीटेक प्राप्त अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।  
 
क्या होगी उम्र सीमा : 
इन तमाम रिक्तियों में उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच विभिन्न  रिक्तियों के अनुसार निर्धारित है।
 
क्या है अर्हता : भर्ती कैंप में आने वाले अभ्यर्थियों को झारखंड के किसी भी नियोजनालय से निबंधन होना अनवार्य है। इसके अलावा अपनी तमाम शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र मूल प्रति के साथ साथ अभिप्रमाणित जेरोक्स कॉपी ,बायोडाटा की दो प्रति , दो पासपोर्ट साइज फोटो ,  स्थानीयता का प्रमाण पत्र जो कि न्यूनतम अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत हो। भर्ती कैंप के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है। भर्ती कैंप के दौरान covid sop का अनुपालन किया जायेगा।    
 
चयनित को क्या मिलेगा वेतनमान :
इसमें रिक्तियां के निर्धारित चयन के अनुरूप प्रतिमाह वेतनमान 17,500 से लेकर 40,000 रूपये तक की है। विशेष जानकारी के लिए अवर प्रादेशिक नियोजनालय बरटांड धनबाद में सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त तमाम जानकारी धनबाद के जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने दी है।
    
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क