Date: 04/06/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कृषि विज्ञान केंद्र में खरीफ फसलों की तकनीक एवं प्राकृतिक खेती पर जागरूकता अभियान  

5/31/2025 4:48:27 PM IST

73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : खरीफ फसलों की तकनीक एवं प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों में जागरूकता को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में 29 मई से 12 जून 2025  तक चलने वाले  विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू हो चुकी है। इस क्रम में आज कृषिविज्ञान केंद्र (KVK) धनबाद की दो टीमों ने अलग-अलग गाँवों में किसानों को कृषि संबंधी जानकारी दी।टीम 1 ने गोविंदपुर प्रखंड के बारियो, गोरतोप्पा एवं किनुडीह गाँवों का दौरा किया।  जिसमें  कृषि वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार, डॉ सीमा सिंह, डॉ विरेन्द्र कुमार, वैज्ञानिक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची, डॉ सूर्य कांत मानीक, वैज्ञानिक ICAR, रांची जबकि टीम 2 ने बालीयापुर प्रखंड के पलानी, लखीपुर और बड़ादाहा गाँवों में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ देवकांत प्रसाद,  रमन कुमार श्रीवास्तव, डॉ कनक के के ICAR रांची शामिल रहें। इस दौरान किसानों को खरीफ सीजन की फसलों के लिए उन्नत तकनीकों, उच्च उपज देने वाली किस्मों और प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया गया।  जिससे रासायनिक इनपुट पर निर्भरता कम की जा सके। वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रयोग, संतुलित उर्वरक उपयोग और फसल योजना बनाने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।शिक्षण सत्र में मृदा नमूना संग्रह की विधि, मौसम पूर्वानुमान, बाजार संपर्क और सलाहकारी सेवाओं के लिए ICT आधारित समाधान भी प्रस्तुत किए गए। आधुनिक कृषि उपकरणों और औजारों का प्रदर्शन एवं उपयोग का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण भी दिया गया।कार्यक्रम के अंत में कृषि वैज्ञानिकों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित हुआ, जिसमें फसल प्रबंधन, कीट नियंत्रण, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।  KVK धनबाद के वरिय वैज्ञानिक व हेड डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है। विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रम में गांव की मुखिया  बीटीएम, मुकेश  कुमार , एटीएम, राज लक्ष्मी  प्रगतिशील किसान अब्दुल कयूम सहित कुल 661किसान और कृषक महिलाएं उपस्थित रहे ।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क