Date: 07/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नशामुक्त झारखंड बनाने में जुटी राज्य सरकार,10 से 26 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान -स्वास्थ्य मंत्री
6/11/2025 10:49:55 AM IST
7479
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा आज 10 जून से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है. 26 जून तक चलने वाले इस विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड मंत्रालय में की.नशा मुक्त अभियान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और हमलोग उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं. इसी के तहत यह नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जो 10 जून से शुरू हो चुका है और इसका भव्य समापन 26 जून को मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता प्रचार वाहनों को भी रवाना किया जा रहा है, जो सभी जिलों में जाकर लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेगा.
नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला
इस मौके पर झारखंड मंत्रालय में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें राज्य के डीजीपी, गृहसचिव सहित राज्य सरकार के कई आला पदाधिकारी शामिल हुए. कार्यशाला मे गृह विभाग और सूचना जनसंपर्क विभाग के सहयोग से तैयार मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया गया साथ ही उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत बनाने हेतु शपथ ली.
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और लोगों को नशे की लत से बाहर निकालना है.आज से इस अभियान की शुरुआत हो रही है. अभियान के तहत सभी जिलों में प्रचार वाहन जाएंगे, स्कूलों और कॉलजो में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. झारखंड के विभिन्न जिलों खासकर रांची, खूंटी में अफ़ीम की खेती की रोकथाम हेतु कार्रवाई की गई है.
निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाना बहुत जरूरी है. हमारा प्रयास जारी है और हमने काफी हद तक इसमें रोक लगाने में सफलता भी पाई है, लेकिन हमारा लक्ष्य अफीम की खेती को पूरी तरह से खत्म करना है. इस अवसर पर मीडिया से अपेक्षित सहयोग की उम्मीद जताई गई. कार्यशाला को गृहसचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह सहित कई पदाधिकारी ने संबोधित किया.
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए निशांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आवारा कुत्तों के लिए बनाया गया फूड प्वाइंट, लेकिन नहीं दिया जा रहा भोजन
#
आवारा कुत्तों का आतंक,40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे लोग
#
फ्री दंत चिकित्सा शिविर लगाया ,गरीब लोगो को थोड़ी मदद
#
हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने किया बड़ा ऐलान ,कहा ....
#
धनबाद में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, 31 हजार बच्चियों को मिलेगा लाभ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
फोर लेन पर दर्दनाक हादसा एक की मौत, एक की स्थिति चिंताजनक
#
दीक्षांत समारोह शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं ,नई जीवन यात्रा का शुभारंभ: राज्यपाल
#
India vs New Zealand का फाइनल मैच आज, अहमदाबाद में बारिश की आशंका