Date: 04/07/2025 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मिली झारखंड के गढ़वा में दी दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात
7/3/2025 3:57:23 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gadhva :
झारखंड के गढ़वा में दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और एक का लोकार्पण आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 2,460 करोड़ रुपये है। इनमें टोरी-चंदवा और गढ़वा-अंबिकापुर सड़क को मंजूरीदी गई जबकि गढ़वा बाइपास का लोकार्पण शामिल है। मौके पर उन्होंने झारखंड में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और उद्योगों के विकास के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया।समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने गढ़वा बाइपास का लोकार्पण करते हुए कहा कि आपको बहुत अच्छी फोरलेन सड़क मिली है। उन्हाेंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी कहते थे कि अच्छे रास्ते होंगे, तो देश समृद्ध होगा। झारखंड खनिजों से भरपूर है। यहां के नौजवानों को काम मिलेगा, तभी विकास संभव है। उन्होंने अपने क्षेत्र की मिसाल देते हुए कहा कि हमारे इलाके में पानी की किल्लत थी, जिससे 10 हजार किसानों ने खुदकुशी की। हमने तालाब बनाकर हालात बदल दिए। मिट्टी को सड़क निर्माण में लगाया। उसी मॉडल को झारखंड में लागू करूंगा। यहां भी 1,000 तालाब बनवाए जाएंगे। उन्होंने झारखंड की तसर साड़ी और स्थानीय कला की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम साहिबगंज और गोड्डा भेजकर इन साड़ियों में झारखंडी डिज़ाइन तैयार करवाते हैं। इनकी देशभर में भारी मांग है। यहां कारीगरी और हुनर की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस प्रशिक्षण और प्रोत्साहन की।
टोरी-चंदवा व गढ़वा-अंबिकापुर सड़क को भी मिली स्वीकृति :
कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने टोरी-चंदवा मार्ग और गढ़वा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क को स्वीकृति देते हुए कहा कि यह निर्णय स्थानीय विधायक सत्येंद्र तिवारी और सांसद बीडी राम की मांग पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद बीडी राम के प्रयासों का ही यह परिणाम है कि आज यह सड़क हकीकत में बन रही है।
गडकरी ने बताया कि वाराणसी से कोलकाता तक इकोनॉमिक कॉरिडोर पर फोरलेन सड़क का काम भी प्रगति पर है। झारखंड में कुल दाे लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि देश का किसान अब केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जा दाता भी होगा। झारखंड में धान की पैदावार होती है और पुआल से बायो-सीएनजी बनाई जा सकती है। यह योजना यहां भी शुरू की जा सकती है। उन्होंने झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर के इस कथन से सहमति जताई कि चुनाव तक राजनीति हो, उसके बाद विकास की राजनीति होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि हेमंत सोरेन से उनकी बात हुई है, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके, क्योंकि वे दिल्ली में शिबू सोरेन के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झारखंड में अधूरी कोई योजना नहीं रहेगी। उन्होंने मंच से जय जोहार, जय झारखंड और नमस्कार के साथ अपना भाषण समाप्त किया। इस मौके पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद वीडी राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, गढवा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, डालटनगंज के आलोक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संयुक्त सर्वदलीय समिति की हुई बैठक, विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर उठाये सवाल
#
मतदाता पुर्नरीक्षण के विरोध में महागठबंधन के लोगों का केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
#
बिहार में चुनाव तिथि की घोषणा के साथ हीं शुरू हो चुकी है चुनावी कसरत की तैयारी
किस गठबंधन का क्या होगा दम , जनता भी उंगली पर गिर रही है काम
#
आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उतरी भाजपा ,हेमंत सोरेन का फूंका पुतला
#
बिहूर ,खंडिया जाति हुए उग्र कहा ,जब जंगल के मालिक हम है तो हमे कौन भगा सकता है ?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
होम गार्ड की बहाली की स्पर्धा में सिर्फ लड़के नहीं लड़कियां भी बहा रही है पसीना
#
बकाया वेतन को लेकर जदयू नेता ने निकला मशाल जुलूस , मिनरल प्राइवेट कंपनी की अल्टीमेटम ,कहा ...
#
पशुओं के लिए हरा चार लाने गई दो दिन से गायब महिला का खून से लथपथ शव बरामद
#
9 जुलाई को इंटक की एक दिवसीय औद्योगिक हड़ताल को भारी समर्थन दें : ए के झा
#
बिरसानगर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,चोरी के सामान बरामद,पांच गिरफ्तार