Date: 09/07/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस पर लड्डू वितरण  

7/5/2025 3:04:55 PM IST

56
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By- Saba Afrin 
 
Jamshedpur  :राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस पूरे राज्य में मनाया जा रहा  है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता द्वारा जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर पर लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष ललन यादव ने बताया कि आज ही के दिन हमारे नेता लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। जिसमें दलित, वंचित, गरीब, अल्पसंख्यक को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों का बल, राष्ट्रीय जनता दल, अल्पसंख्यकों का बल, राष्ट्रीय जनता दल है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में बहुत बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। वैसे पूरे देश भर में आज राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट