Date: 09/09/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्योधन की भूमिका में गर्दा मचाने वाले पुनीत ईसर सपरिवार गया जी पहुंच किया पितरों को पिण्ड दान 

9/8/2025 4:03:07 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edit by umesh tiwary.
 
gya  jee  : मौजूदा समय पितृ पक्ष का चल रहा है। देश विदेशों से श्रद्धालुओं की भीड़ गया जी पहुंच कर अपने पितरों को पिण्ड दान यहां कर रहें हैं। इसी क्रम में टी वी सीरियल के महाभारत में दुर्योधन की भूमिका में गर्दा मचाने वाले टी वी एक्टर पुनीत ईसर भी अपने  पितरों का पिण्ड दान करने आज गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी परिवार जनों के साथ पूरे श्रद्धाभाव व विधि विधान से न केवल अपने  पितरों का पिण्ड दान किया बल्कि यहां के विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंच विष्णुपद का स पत्नी व परिवार दर्शन भी किया। और अपने पूराने पंडे से मिलकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त की । साथ हीं उनके मुख से यहां की पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी ली। इस दौरान यहां के पंडों द्वारा यहां की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बिहार के बारे में जितना सुना था उससे कहीं बढ़ कर पाया। यह वास्तव देवों की भूमि है। इतनी जोरदार व्यवस्था  जिसकी चाहे जितनी भी प्रशंसा की जाय कम होगी। यही वजह है कि देवों की इस भूमि फिर केवल दर्शन मात्र के लिए एक बार आना पसंद करूंगा। मौके पर उनके साथ साथ परिजन भी काफी खुश दिखें। इस दौरान  यहां ऑनलाइन पिण्ड दान को लेकर हंगामे कहीं कोई भनक नहीं लगी। 
 
 
 गया जी से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट