Date: 05/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजद को बड़ा झटका, राजद प्रत्याशी गिरफ्तार
10/21/2025 11:29:58 AM IST
7685
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash
Patna :
बिहार विधानसभा चुनाव में उतरे सासाराम से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साहु को नामंकन के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें गढ़वा पुलिस ने सासाराम पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. दरअसल, गढ़वा पुलिस को 21 वर्ष पुराने डकैती के मामले में सत्येंद्र साहु की तलाश थी. इनकी गिरफ्तारी सासाराम अनुमंडल कार्यालय परिसर से उस समय की गयी जब ये पूरे दलबल के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. झारखंड पुलिस को उनके नामांकन की सूचना पहले से ही थी. इसलिए सत्येंद्र साहु जैसे ही अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करके बाहर निकले उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. सत्येंद्र साहु की गिरफ्तारी से थोड़ी देर तक अनुमंडल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा मगर सासाराम पुलिस ने मामले को संभाल लिया.
For Blood Collection Call - 9263147030
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस गढ़वा लेकर पहुंची है. जहा उन्हें मंगलवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि सत्येंद्र साहु के खिलाफ 2004 में गढ़वा में एफआईआर दर्ज हुआ था. यह मुकदमा डकैती से जुड़ा हुआ है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में वारंट पहले से जारी था उन्हें गिरफ्तार किया गया है और गढ़वा लाया गया है. बता दें कि सत्येंद्र साहु के साथ बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता और परिजन भी गढ़वा पहुंचे हैं. आज पूरे मामले में पता चल पाएगा कि राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साहु को न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है या उन्हें जमानत मिलती है. सत्येंद्र साहु की गिरफ्तारी को बिहार में राजद को बड़े झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिहार में एनडीए की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा: गांधी मैदान से आजाद पार्क तक मार्च, विपक्ष पर साधा निशाना!
#
भाजपा की विशाल पदयात्रा, संजय सेठ और रघुवर दास समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल..
#
भाजपा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ...........
#
पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- बारामुड़ी खटाल उजाड़ने की कोशिश हुई तो होगी आर-पार की लड़ाई, अधिकारियों को दी खुली चेतावनी
#
आशियाना बचाने के लिए जन आंदोलन तेज,पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पहुंचे धनबाद,समाजसेवी कारू यादव ने प्रशासन से लगाई गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूनिक कलेक्शन में घुसकर अपराधी ने चलाई गोली, मौके पर पहुंचे सिटी एसपी ने कहा ...
#
मानसून की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, लेकिन जल्द मिलेगी राहत!
#
अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
#
बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
#
शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...