Date: 03/11/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बारिश से फसल बर्बाद, तेज़ तूफ़ान और बारिश ने किसानों की ख़ुशी छीनी

11/2/2025 4:14:31 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Munger : बिहार समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आए तेज़ तूफ़ान और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खासकर धान की फसल पूरी तरह पकने के बाद खेतों में तैयार खड़ी थी, लेकिन अचानक आए इस तूफ़ान ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब किसानों के चेहरे पर खुशी की जगह मायूसी और चिंता की लकीरें साफ़ देखी जा सकती हैं। बीते 24 घंटे में आए तेज़ तूफ़ान और भारी बारिश ने किसानों की सालभर की मेहनत पर गहरा असर डाला है। मुंगेर, जिला अंतर्गत धान का कटोरा कहे जाने वाला तारापुर अनुमंडल में तेज़ हवा और बरसात के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल बुरी तरह झुक गई है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई का समय आ चुका था, बस दो-चार दिन में खेतों में हँसी-खुशी कटनी शुरू होने वाली थी, लेकिन इस तूफ़ान ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। पूरा साल मेहनत किए, अब जब फसल घर आने का वक्त आया, तूफ़ान सब ले गया। अब ना धान बचेगा, ना मेहनत का दाम मिलेगा। साथ ही बताया कि किसान कर्ज लेकर फसल लगाया था। अब वे कर्ज कैसे चुका पाएंगे । 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मो.इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट