Date: 03/12/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कड़ाके की ठंड बढ़ी,तापमान गिरने से लोग अलाव जलाकर सहारा ले रहे

11/30/2025 12:30:44 PM IST

40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में कड़ाके की ठंड काफ़ी बढ़ गई हैं, लोग अलाव जलाकर सहारा ले रहे हैं। 
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले वाले पूरे कोल्हान प्रमंडल में पिछले 10 दिनों से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। तापमान तेजी से गिरने से सुबह-शाम कनकनी बढ़ गई है और रात में तो हाड़ कंपा देने वाली सर्दी हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग अलाव जलाकर राहत की सांस ले रहे हैं। साकची, बिस्टुपुर, मानगो, कदमा, जुगसलाई,टाटानगर स्टेशन जैसे व्यस्त चौराहों और बस स्टैंड पर देर रात तक अलाव के इर्द-गिर्द मजदूर, रिक्शा चालक, फेरी वाले और राहगीर जमा दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरों के बाहर लकड़ी का अलावा जलाकर लोग ठिठुरन से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट