Date: 12/04/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने से झारखण्ड में राजनीति हलचल तेज ,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया बड़ा बयान
3/7/2026 4:25:17 PM IST
90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने के लिए नामांकन दाखिल करने की खबर के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस फैसले को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आज जामताड़ा स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा के लिए नामांकन करना असामान्य कदम है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा प्रतीत होता है मानो भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ “सर्जिकल स्ट्राइक” किया हो। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह विश्वास करना कठिन है कि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए स्वेच्छा से राज्यसभा जाने का फैसला करे। उन्होंने कहा कि “दाल में कुछ काला जरूर है।” अंसारी ने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार चाहते तो कई लोगों को राज्यसभा भेज सकते थे, ऐसे में उनका खुद नामांकन करना कई सवाल खड़े करता है।
इरफान अंसारी ने आगे कहा कि इससे यह भी प्रतीत होता है कि गठबंधन की राजनीति में सब कुछ भाजपा की इच्छा के अनुसार ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को नहीं बल्कि नीतीश कुमार को जनादेश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका और नीतीश कुमार का पारिवारिक रिश्ता है और वे उनसे अपील करते हैं कि यदि किसी प्रकार का दबाव है तो उसे सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में वे और उनके सहयोगी उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील भी की।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मेयर का निमंत्रण रद्द करने का मामला पकड़ा तूल,डिप्टी मेयर ने कर दी बड़ी मांग ...
#
खड़गे पर हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कटा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
#
पूर्वी टुंडी में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़, ग्रामीणों में उबाल
#
पोटका विधानसभा में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जे एल के एम् ने किया प्रदर्शन ,कहा ...
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हाइवा की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत,लोगो ने किया सड़क जाम
#
गायत्री को न्याय दिलाने को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाला न्याय मार्च, गिरफ्तारी की मांग,बच्चो ने कहा ....
#
विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में जोरदार ढंग से साहसी गोताखोर युवाओं के सम्मान और सुरक्षा की मांग
#
चैती छठ पूजा मे फिर गया पानी....
#
निकाय चुनाव प्रचार के आखरी दिन प्रत्याशियों ने जमकर किया प्रचार ,रोड शो कर सभी में दिखाई ताकत