Date: 22/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह

3/16/2026 4:29:32 PM IST

259
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :मिथिला सांस्कृतिक परिषद के द्वारा आयोजित विद्यापति स्मृति समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में (पंचायती राज मंत्री ) दीपिका पांडे सिंह, आनंद बिहारी दुबे, विजय खा , पंकज झा और ( बैंक ऑफ इंडिया) के जोनल मैनेजर पंकज कुमार झा मौजूद रहे थे ।मुख्य अतिथि का स्वागत मिथिलांचल की लोकगीत से किया गया । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आयोजनकर्ताओं को अभिवादन करते हुए लोगों को संबोधित किया और कहा कि (मैथिली) भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है और उन्होंने कहा कि मिथिलांचल जो कि माता सीता का जन्म  स्थान है और जो बिहार के उत्तरी भाग और नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित है वो अपनी प्राचीन संस्कृति, भाषा (मैथिली), कला (मधुबनी पेंटिंग), और आध्यात्मिक विरासत के लिए अद्वितीय भी है । वही परिषद् की और से कई तरह के स्टाल लगाया गए जो कि इस समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र था। उन स्टॉल्स पर  मिथिला की कलाकृति ओर अन्य खाने पीने की सुविधाएं उपलब्ध थी।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  शिवम मिश्रा की रिपोर्ट