Date: 22/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरहुल पर्व पर पुलिस लाइन में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक,एसएसपी प्रभात कुमार ने ढोल बजा शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना 

3/21/2026 1:47:22 PM IST

205
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक, डीएसपी साइबर समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें धनबाद के एसएसपी ने भाग लेकर जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए। सरहुल पर्व के इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे वातावरण और भी जीवंत हो उठा। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं।
 
ब्यूरो रिपोर्ट कोयलांचल लाइव