Date: 22/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शादी समारोह के लिए बहन को लाने गए दो भाई, रास्ते में हुई मौत
4/22/2026 3:33:23 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के चोहरमल चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं टक्कर मारने वाला कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बिशुनगंज थाना क्षेत्र के धराऊत गांव निवासी नीरू कुमार और अमर कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों युवक हुलासगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव अपनी बहन को लाने के लिए ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान चोहरमल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इधर, दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि घर में शादी का माहौल था और आज ही घर में तिलक था दोनों चचेरे भाई अपनी बहन को लाने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक शादी की खुशियां घर में मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि घर के लोग अपने-अपने ढंग से शादी की तैयारी में जुटे हुए थे इस दौरान अचानक ऐसी मनहूस खबर आई कि पूरे परिवार फिलहाल सदमा में है पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धारदार हथियार से युवक की गई हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
#
टोल प्लाजा पर फायरिंग एवं चाकू बाजी मामले में 32 लोगों पर हुआ मामला दर्ज ,इतने लोगो की हुई गिरफ्तारी
#
कतरास राजबाड़ी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
#
बिरसा सेना ने जमीन माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा,पीड़ित परिवार को दिलाया दखल,कहा ...
#
ट्रक के धक्के से मोटर साइकिल सवार दो युवक की हुई मौत,अस्पताल में उग्र भीड़ ने की तोड़फोड़,पुलिस से नोंकझोंक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अवर निरीक्षक की पत्नी ने अपने पति की सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली गयी जान
#
विश्व ऑटिज्म दिवस पर एस्पायर मदरस टीम ने लोगो को किया जागरूक,विधायक सरयू राय बच्चों के हुनर की तारीफ
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
गर्मी छुट्टियों पर रेलवे के तरफ से तोफा , यात्रियों को बड़ी राहत
#
दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ ले उड़े दान पेटी और आभूषण