Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोदना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म,अधिकारियों से करीबी और ट्रांसफर-पोस्टिंग के दावों पर उठ रहे सवाल ,किसका है संरक्षण?
5/22/2026 3:42:57 PM IST
104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
लोदना क्षेत्र के हुचूकतांड से जुड़े एक चर्चित कोयला कारोबारी को लेकर इन दिनों कोयलांचल में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि अवैध कोयला कारोबार के कथित नेटवर्क और उसके प्रभाव को लेकर केंद्रीय एजेंसियों की नजर बनी हुई है। हालांकि इस संबंध में किसी एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि उक्त कारोबारी का नाम वर्षों से कोयला कारोबार से जुड़ा रहा है और उसने अपने प्रभाव का दायरा लगातार बढ़ाया है। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर किस संरक्षण के दम पर उसका प्रभाव लगातार कायम है। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कारोबारी और उसके सहयोगी कथित रूप से अधिकारियों से करीबी का हवाला देकर ट्रांसफर-पोस्टिंग तथा कारोबार में साझेदारी जैसे बड़े-बड़े दावे करता हैं। लोदना क्षेत्र की कई परियोजनाओं को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय कोयले के परिवहन और उठाव को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। घनुडीह-मोहरीबंध क्षेत्र का नाम भी चर्चाओं में लिया जा रहा है, जहां कथित तौर पर रात होते ही भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने की बात कही जा रही है। कोयलांचल के प्रशासनिक गलियारों में भी यह चर्चा है कि कुछ लोग बड़े अधिकारियों के तबादले और पसंदीदा अधिकारियों की तैनाती तक का दावा करते हैं। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं यह भी कहा जा रहा है कि प्रभावशाली लोगों से नजदीकी का हवाला देकर छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जाती है। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि किसी सक्षम पदाधिकारी द्वारा नहीं की गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षेत्र में चल रही चर्चाओं में सच्चाई है तो संबंधित एजेंसियां कब तक इसकी गहराई से जांच कर वास्तविकता सामने लाएंगी। कोयलांचल की जनता भी इस पूरे मामले में पारदर्शी कार्रवाई और स्पष्ट जवाब का इंतजार कर रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीसी से प्रेस क्लब के सदस्यों ने की मुलाकात, फ़र्ज़ी पत्रकारों पर की करवाई की मांग
#
बकरीद पर्व को लेकर केंद्रीय शांति समिति ने की बैठक
#
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी
#
ऑपरेशन लंगड़ा के तहत हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया एनकाउंटर, मची खलबली
#
मईया सम्मान योजना की सत्यापन के लिए कड़ी धुप में खड़ी रही महिलायें
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...
#
शादी से पहले दूल्हा की जमकर पिटाई ,दुल्हा समेत 10 लोग घायल
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग