Date: 24/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर,  ट्रक चालक की हुई मौत 

5/23/2026 4:27:09 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : पटना-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली पुल के समीप शुक्रवार की रात अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के धमौर थाना क्षेत्र के जनापुर गांव निवासी बुधराम उर्फ कल्लू का 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार है. वह पेशे से ट्रक चालक था। इधर, मृतक के साथ रहे खलासी बालक राम ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से ट्रक पर चीनी लोड कर पटना जा रहे थे. इसी बीच शुक्रवार की रात कनैली पुल के समीप उनके ट्रक का ब्रेकडाउन हो गया. जिसको लेकर वह ट्रक सड़क किनारे खड़ाकर बनवा रहे थे. इसी क्रम में मिस्त्री ने राजकुमार से जक मांगा। वह जक लेकर उसे देने जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले उनके ट्रक में टक्कर मारी और ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. तब उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में मां पुष्पा देवी, पत्नी रूबी देवी व एक पुत्र दीपक एवं एक पुत्री अनन्या है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया. उसकी मां पुष्पा देवी, पत्नी रूबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय कि रिपोर्ट