Date: 25/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आउटसोर्सिंग कंपनी पर मनमानी का आरोप, ग्रामीणों का धनसार थाना पर हंगामा
5/24/2026 3:10:23 PM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में चल रहे देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी और लगातार हो रही ब्लास्टिंग से इलाके के घरों में दरारें पड़ रही हैं और लोगों में दहशत का माहौल है। विरोध कर रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को धनसार थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी कोलियरी दुर्गा मंदिर के पीछे संचालित देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि माइनिंग कंपनी द्वारा लगातार ब्लास्टिंग और डस्टिंग किए जाने से आसपास के घरों में दरारें पड़ने लगी हैं। इसके साथ ही पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने पहले बाउंड्री के बाहर खुदाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब रात के समय बाउंड्री वॉल तोड़कर आगे भी खुदाई की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाना बुलाए जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण धनसार थाना पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, वहीं ग्रामीण प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे गंगा किनारे बसे लोग, प्रशासन को नहीं है मतलब?
#
पानी संकट पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने मैथन रोड किया जाम
#
पुलिस और एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई,अवैध हथियार कारोबार का हुआ भंडाफोड़
#
मरीजों को आधुनिक पैथोलॉजी जांच की मिलेगी सुविधा
#
वैदिक मंत्रोच्चारण और महाप्रसाद से गूंजा श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन
#
ओमेगाबॉल खेल की भारत में होगी शुरुआत, खेला के ये है नियम...
#
पॉलिटेक्निक परीक्षा के बाद जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
#
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान