Date: 25/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक परियोजना, कई रास्ते और तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट: लोदना क्षेत्र में कोयला तस्करी का बड़ा खेल
5/24/2026 5:06:54 PM IST
62
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
BCCL के लोदना क्षेत्र की एक चर्चित परियोजना इन दिनों कोयला तस्करी के आरोपों को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परियोजना से जुड़े कई वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर संगठित तरीके से कोयले की निकासी की जा रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि परियोजना के आसपास तीन ऐसे अघोषित लोडिंग प्वाइंट संचालित होने की चर्चा है, जहां से दिन-रात कोयले का उठाव किया जाता है। कहीं मुकेश की गाने बज रहीं है तो कहीं गणेश भगवान की परिक्रमा। स्थानीय और क्षेत्र के जागरूक लोगों का कहना है कि परियोजना से निकलने वाले मुख्य मार्ग के अलावा अन्य रास्तों का भी उपयोग किया जा रहा है। इन रास्तों से छोटे और बड़े वाहनों में कोयला लोड कर विभिन्न स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। आरोप है कि यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम ढलते ही गतिविधियां तेज हो जाती हैं। कई बार कोयले से लदे वाहनों की कतारें देखी जाती हैं, लेकिन जांच और निगरानी के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि तस्करी के लिए बनाए गए कथित अघोषित लोडिंग प्वाइंटों पर न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही वहां किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना प्रदर्शित की गई है। इसके बावजूद वहां लगातार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इससे कोयला चोरी और अवैध कारोबार की आशंकाएं और गहरा गई हैं। कोयला क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि यदि परियोजना के सभी प्रवेश और निकास मार्गों की निष्पक्ष जांच की जाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड खंगाला जाए तो BCCL और CISF के नकाब उतर सकता है और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अवैध कोयले को लेकर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार लगातार छापेमारी कर दर्जनों गाड़ियों की धड़ पकड़ करा कारवाई की, लेकिन कुछ कनीय पदाधिकारी अपने बड़े पदाधिकारियों को भी आँख में धुल झोंक देते है और अवैध कारोबार से धन उगाही कर लेते है। इधर, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले इस कथित खेल का दायरा और बढ़ सकता है।
सवाल जो जवाब मांग रहे हैं:
परियोजना के आसपास संचालित कथित तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट किसके संरक्षण में चल रहे हैं?
रात के समय कोयले से लदे वाहनों की आवाजाही की निगरानी कौन कर रहा है?
बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
क्या विभागीय अधिकारियों की चुप्पी किसी बड़े गठजोड़ की ओर इशारा कर रही है?
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एसपी ने किया नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण,दिया निर्देश कहा ...
#
भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू ,शिविर में संगठन मजबूती पर सभी ने दिया जोर
#
गैस कटर से काटकर चोरो ने गिराया यात्री शेड ,गर्मी में बढ़ी यात्रियों की परेशानी ,ग्रामीणों ने NHAI से कार्रवाई की मांग
#
चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना
#
चलती बाइक पर महिला से छिनतई, अपराधियों ने महिला से पर्स छीना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन
#
ओमेगाबॉल खेल की भारत में होगी शुरुआत, खेला के ये है नियम...
#
पॉलिटेक्निक परीक्षा के बाद जंक्शन पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी
#
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान