Date: 09/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कटहल गिरने से रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत, घर मे मचा कोहराम
6/4/2026 1:12:21 PM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: जिले के आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में गुरुवार की सुबह कटहल गिरने से रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी स्व. भिखारी सिंह के 59 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह है। वह रिटायर्ड आर्मी जवान थे एवं वर्तमान में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राइवेट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। इधर, मृतक के बड़े बेटे अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह बगीचे में घूमने गए हुए थे। तभी कटहल के पेड़ का डाल कटहल समेत टूट कर उनके सीने पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश के मेरठ से आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। उनके परिवार में पत्नी विमला देवी व तीन पुत्र अभिषेक कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह एवं एक पुत्री रिंकी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी विमला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यूसील प्रबंधन ने विस्थापितों की मानी प्रमुख मांगे ,प्रबंधन ने कहा ...
#
दीक्षा महिला मंडल के मार्गदर्शन में हुआ वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल ने कहा ...
#
रानीबांध के पास धंसी मुख्य सड़क, पानी टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
#
बारिश में डूबा कुमारधुबी रेल अंडरपास, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उड़िया पट्टी में बियर की बोतल से हमला, एक महिला समेत तीन घायल
#
खजूर इतवार पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, प्रेम और शांति का दिया संदेश।
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
#
BCCL के कोल वाशरी में बड़ा हादसा: लोडिंग के दौरान सैलरी गिरने से 4 मजदूरों की दबकर हुई मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी