Date: 09/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेल ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
6/4/2026 1:40:41 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: रेल यात्रियों से जालसाजी और ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह एवं जीआरपी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को एक रेल यात्री से करीब 10 हजार रुपये की ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर बड़हरा प्रखंड के महुली गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य युवक अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के तरीकों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरपीएफ एवं जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फतेहपुर लूटकांड का आरोपी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार, 18 मामलों में रहा है संलिप्त
#
दिल दहला देने वाली वारदात : पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारीयों को दिया निर्देश, कहा ...
#
भोजपुर हत्याकांड: बुजुर्ग किसान की मौत के बाद गांव में दहशत, आरोपियों की तलाश जारी
#
साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कृष्णा इंटरनेट कैफे में पुलिस की छापेमारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उड़िया पट्टी में बियर की बोतल से हमला, एक महिला समेत तीन घायल
#
खजूर इतवार पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, प्रेम और शांति का दिया संदेश।
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
#
BCCL के कोल वाशरी में बड़ा हादसा: लोडिंग के दौरान सैलरी गिरने से 4 मजदूरों की दबकर हुई मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी