Date: 09/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए AISHE कोड प्राप्त करना होगा अनिवार्य
6/7/2026 2:22:54 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत संचालित सभी राजकीय डिग्री महाविद्यालयों को अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) पोर्टल पर अपने संस्थान का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश भारत सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग तथा बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने संस्थान को AISHE पोर्टल पर जल्द से जल्द पंजीकृत कराकर AISHE कोड प्राप्त करें। बताया गया है कि AISHE कोड उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका उपयोग यूजीसी की विभिन्न योजनाओं, पीएम उषा (PM-USHA) फंडिंग, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, एआईसीटीई अनुदान, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, संस्थागत मान्यता एवं रैंकिंग प्रक्रियाओं में किया जाता है। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पंजीकरण के दौरान प्रधानाचार्य अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज कराएं। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी महाविद्यालय की मान्यता प्रमाण-पत्र तथा बिहार सरकार की संबंधित अधिसूचना/संकल्प को पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों से इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है, ताकि संस्थानों को समय पर AISHE कोड उपलब्ध हो सके और विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यूसील प्रबंधन ने विस्थापितों की मानी प्रमुख मांगे ,प्रबंधन ने कहा ...
#
दीक्षा महिला मंडल के मार्गदर्शन में हुआ वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन,अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल ने कहा ...
#
रानीबांध के पास धंसी मुख्य सड़क, पानी टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला
#
बारिश में डूबा कुमारधुबी रेल अंडरपास, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उड़िया पट्टी में बियर की बोतल से हमला, एक महिला समेत तीन घायल
#
खजूर इतवार पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, प्रेम और शांति का दिया संदेश।
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
#
BCCL के कोल वाशरी में बड़ा हादसा: लोडिंग के दौरान सैलरी गिरने से 4 मजदूरों की दबकर हुई मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी