Date: 10/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पानी को लेकर गोलियों और बमों की गूंज से दहला इलाका, पुलिस टीम पर भी हमला, तीन हिरासत में
6/9/2026 3:44:45 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र में पानी की समस्या ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। जोगीडीह और बहियारडीह गांव के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते फायरिंग, पथराव और भारी तनाव में बदल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि बहियारडीह क्षेत्र में कथित अवैध खनन गतिविधियों के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी समस्या को लेकर जोगीडीह की महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। विरोध के दौरान दोनों गांवों के लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विपक्षी पक्ष की ओर से दो राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है। वहीं कुछ महिलाओं द्वारा पुलिस वाहन पर पथराव किए जाने से बरोरा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसका शीशा टूट गया। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही अवैध खनन के आरोपों की भी जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए कशी नाथ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो झपटमार गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा
#
अग्निकांड के बाद गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 होटल और अस्पतालों को नोटिस
#
फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल व 9 सिम कार्ड बरामद
#
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आया छात्र, सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
#
प्रेमी जोड़े की ग्रामसभा में कराई शादी, पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने रोका वाहन, हुआ हंगामा।
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खजूर इतवार पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, प्रेम और शांति का दिया संदेश।
#
गंगा में नहाने के दौरान डूबा किशोर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
#
बंगाल में बढ़ते वोट प्रतिशत पर बोले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कहा भाजपा कर रही नौटकी
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
#
42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप