Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टुंडी में हाथियों का कहर, पारा शिक्षक को कुचलकर मार डाला; वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश, दहशत में ग्रामीण.....
9/29/2026 3:35:58 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद कोयलांचल में भी हाथियों का झुंड आतंक मचा रहा है। खास कर टुंडी प्रखंड में हाथियों का झुंड भारी तबाही मचा रहा। टुंडी प्रखण्ड के जांताखूंटी पंचायत स्थित गुलियाडीह गांव में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हाथियों ने 51 वर्षीय पारा शिक्षक ग्रीजा मुर्मू को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा था और लगातार फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ घरों को भी निशाना बना रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार खतरे के बावजूद हाथियों को लेकर प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने डीएफओ के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएफओ के मौके पर पहुंचने और मुआवजे व सुरक्षा का ठोस आश्वासन मिलने तक शव उठाने से इनकार कर दिया है। फिलहाल मौके पर तनाव का माहौल है और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। गुलियाडीह गांव में तड़के हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मृतक ग्रीजा मुर्मू पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। हाथियों के हमले में उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से टुंडी और आसपास के इलाकों में हाथियों का झुंड सक्रिय है। ग्रामीणों की ओर से हाथियों के खतरे को लेकर चिंता जताई जा रही थी। अब एक व्यक्ति की मौत के बाद वन विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
टुंडी के गुलियाडीह गांव में हाथियों के हमले में पारा शिक्षक की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं और उनका कहना है कि जब तक मुआवजे और सुरक्षा को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में फायरिंग में बड़ा खुलासा, चार साजिशकर्ता रायपुर से गिरफ्तार....
#
लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग,अपराधियों का मनोबल चरम सिमा पर, पुलिस को खुलेआम चुनौती !
#
जमुई मड़वा पहाड़ कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की कोर्ट में पेशी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी थी गोली,कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा...
#
भोजपुर जिले के सिन्हा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 308.68 लीटर विदेशी शराब बरा......
#
22 साल पहले गैंग्सटर फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में आया बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार.......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गुमटी की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब, 2.60 किलो गांजा और नशीली सिरप बरामद
#
रामगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल PRISM लॉन्च, अब FIR से फाइनल रिपोर्ट तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
#
सांसद काली चरण सिंह ने आशिर्वाद का दिया जलाने क़े लिए जिले वासियो से किया अपील .....
#
सड़क अब जनता के लिए मौत का रास्ता बना? सड़क की बदहाली पर बोले लोग
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब