Date: 07/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बागबेडा स्थित प्रसिद्ध छठ घाट का आज सुभाष युवा मंच और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
 

11/7/2026 12:44:34 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : निरीक्षण के दौरान सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पारसनाथ मिश्रा ने कहा कि दीपावली के तुरंत बाद छठ घाट की सफाई, समतलीकरण और सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा। पूरा घाट क्षेत्र साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, ताकि छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालु बिना किसी दिक्कत के सूर्य पूजा कर सकें। जिससे घाट पर आने वाले हजारों भक्तों को सुविधा मिले। बताया जा रहा है कि करीब एक किलोमीटर लंबे घाट क्षेत्र की सफाई और मरम्मत का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाट को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाने के साथ-साथ रोशनी की सजावट भी की जाएगी, ताकि रात के समय भी घाट भव्य और आकर्षक दिखाई दे। पारसनाथ मिश्रा ने आश्वासन दिया कि छठ व्रती धारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंच और स्थानीय लोग मिलकर पूरा प्रयास करेंगे। बागबेडा छठ घाट पर सुभाष युवा मंच और स्थानीय लोगों की इस पहल से छठ पर्व को और अधिक व्यवस्थित और भव्य बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट