Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम में झारखंड के महिला फुटबॉलरों का हुआ चयन

15/03/2022

7388

फुटबॉल का खेल केवल पुरुषों का खेल नहीं है । ख़ास कर तब जब झारखंड की लड़कियां फुटबॉल में खूब रूची लेतीं है और बेहतरीन फुटवर्क का कमाल दिखातीं है। यही कारण है कि इस बार सैफ अंडर-18 राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम  में झारखंड के छह लड़कियों का  चयन किया गया है। आपको बतादे की जमशेदपुर में आज  से महिलाओं का सैफ फुटबॉल टूर्नामेंट होने जा रहा है। यह पहली बार है जब झारखंड की छह खिलाड़ी एक साथ इंडिया टीम में चुनी गई हैं। टीम में रांची की नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, सुनीता मुंडा, सिमडेगा की पूर्णिमा कुमारी, गुमला की अष्टम उरांव और अमीषा बाखला शामिल हैं।