Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

5 वीं सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप का आयोजन धनबाद में , 
 27 से 29 मार्च तक चलेगा आयोजन , 30 राज्यों के 350 खिलाड़ी होंगे शामिल

21-03-2022

7395
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

धनबाद :- 5 वीं सब जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च तक धनबाद के आमाघाटा स्थित क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में होगा।  चैंपियनशिप में 30 राज्यों के 350 खिलाड़ीयों के अलावा 40 अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय रेफरी 50 कोच एवं अन्य आफिसियल्स शामिल होंगे।
चैम्पियनशिप के उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ीयों का मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर भारतीय कुराश महासंघ के  अध्यक्ष रवि कपुर मुख्य अतिथि होंगे।
झारखंड कुराश संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि चैंपियनशिप में 10से 15  आयु सीमा के खिलाड़ियों का  22 कैटागरी  में 92 पदकों के लिए मुकाबला होगा।  सभी खिलाड़ियों को पदकों के साथ साथ सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। सर्वाधिक पदक विजेता तीन राज्यों को ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
कुराश मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान का लोकप्रिय स्टैंड अप रेसलिंग यानी कुश्ती है जिसमें शरीर के निचले भाग का उपयोग नहीं होता है। भारत में खास तौर पर झारखंड में आज यह खेल बहुत ही लोकप्रिय है।

कोयलांचल लाइव के लिए शांतनु चक्रवर्ती की रिपोर्ट