Date: 10/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मैक्सिको में ईंधन से भरे टैंकर से टकराई बस, 18 जिंदा जले

11-09-2022

7547
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by -Doli Kumari
 
 
मैक्सिको:मैक्सिको में एक सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। यहां मॉन्टेरी शहर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर ईंधन से भरे टैंकर और बस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह से जल कर खाक हो गए। जिसमे से नौ लोगों के शवों को बरामद किया गया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।जानकारी के अनुसार हादसे में टैंकर चालक सुरक्षित है। उसे मामूली चोटें आई हैं। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जांच में पता चला है कि बस हिडालगो से मॉन्टेरी शहर की ओर जा रही थी।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क