Date: 09/04/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रामटहल चौधरी हुए कांग्रेस के,महतो वोटर को रिझाने के लिए कांग्रेस ने काटा सुबोधकांत का पत्ता?

28-03-2024 18:14:43 IST

7364
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली : भाजपा से 5 बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गए. अब तक भाजपा के टिकट पर रांची से लोकसभा चुनाव लड़ते रहे चौधरी इस बार कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे.इसके साथ ही यह तय हो गया कि सुबोधकांत सहाय की जगह लोकसभा चुनाव 2024 में रांची संसदीय सीट से रामटहल चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद थे.इससे यह भी कयास लगाया जा रहा है की महतो वोटर को रिझाने के लिए कांग्रेस ने काटा सुबोधकांत का पत्ता। जैसा की आप सभी जानते है रामटहल चौधरी कुड़मियों के बड़े नेता हैं और लंबे अरसे तक भाजपा के कद्दावर नेता रहे. उन्होंने कई बार सुबोधकांत सहाय को चुनाव में पराजित किया. इस बार सुबोधकांत सहाय का टिकट काटकर रामटहल चौधरी को टिकट देने का फैसला कांग्रेस पार्टी ने किया है । 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क