Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा नेता अमरेश सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 73 वें जन्मदिन पर दी बधाई, झारखण्ड की राजनीति पर किया चर्चा 

7/10/2024 5:38:09 PM IST

7391
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi : भाजपा नेता सह समाजसेवी  अमरेश सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी   के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के  17, अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित उनके आवास  पर  जन्मदिन  कि बधाई देने पहुंचे। अमरेश सिंह ने श्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन कि  बधाई देते हुए कहा कि हिंदुस्तान के सर्वमान्य नेता एवं राष्ट्र गौरव,हम सबके संरक्षक पिता तुल्य अभिभावक हिंदुस्तान के यशस्वी एवं लोकप्रिय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सदैव स्वस्थ रहे,दीर्घायु बने और इसी तरह से ऊर्जावान रहते हुए  सवा सौ करोड़ देशवासियो की एवं सम्पूर्ण राष्ट्र की रक्षा करते रहे बस यही बाबा विश्वनाथ जी भगवान एवं माँ विंध्यवासिनी  से कामना करता हूं। अमरेश सिंह ने आगे जानकारी दी कि इस मौके पर राजनाथ सिंह से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती व आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा  को बहुमत के संदर्भ में विचार विमर्श हुई।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क