Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अवैध धंधा करनेवालों की अब खैर नहीं,वन विभाग ने उखाड़ा अवैध तरीके से चल रहे मशीनो को,इलाके में मचा हड़कंप     

10/25/2024 11:06:30 AM IST

45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में अवैध रूप से संचालित हो रहे आरा मिल पर वन विभाग के हवेली खड़गपुर रेंज की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उसे बंद करा दिया। आपको बता दे कि यह कार्यवाही खड़गपुर मे मनी नदी के समीप बने अवैध आरा मिल पर की गई है। वही इस छापेमारी में खड़गपुर एसडिएम राजीव रौशन,बीपीआरओ मनोज कुमार,खड़गपुर थाना पुलिस के साथ पहुंचे वन विभाग की टीम ने घंटो मौके पर खड़े होकर आरा मशीन को उखाड़कर सीज कर दिया। वन विभाग के इस कार्यवाही से इलाके मे अवैध धंधा करनेवालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी से निर्देश प्राप्त हुआ था कि अवैध रूप से संचालित हो रहे आरा मिल मशीन पर कार्यवाही की जाए। जानकारी के अनुसार विभाग को ब्रह्मदेव वर्मा नामक व्यक्ति के घर में आरा मशीन के बारे में सूचना मिलने पर बीते दिन पहुंचकर जांच की गई,जिसमें आरा मशीन बिना लाईसेंस के चल रहा था।
 
                                 विज्ञापन 
 
इसके बाद मौके पर मौजूद रहकर पूरी मशीन को उखाड़ कर जब्त कर लिया गया। और मौके पर से भारी मात्रा में लकड़ी भी मिली है,उसे भी जब्त कर लिया गया है। जबकि परिसर से 24 ईंच का बैंड शॉ ट्रॉली,हाथी मशीन,जनरेटर सहित भारी मात्रा में महुआ चकोर तथा महुआ चीराव सहित अन्य जंगली चकोर पाए गए। फिलहाल बरामद लकड़ी का आकड़ा निकला जा रहा है। जप्ती सूची तैयार कर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। 
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट