Date: 18/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता स्व ओपी लाल की चौथी पुण्यतिथि को लेकर हुई श्रद्धांजलि सभा

11/22/2024 4:30:47 PM IST

7430
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : इंटक संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री रवि चौबे के आवसीय कार्यालय मे शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता स्व ओपी लाल की चौथी पुण्यतिथि को लेकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा मे पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, राकोमयू के महामंत्री एके झा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामप्रीत यादव, कांग्रेस जिला महासचिव राजकुमार महतो स्व. ओपी लाल की पुत्रवधू शकुंतला लाल सहित उपस्थित लोगो ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभिनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि आज के दिन उनको याद करना नैतिक जम्मेवारी है,वे मशहुर मजदूर नेता व कर्मठ व्यक्ति थे। उनसे मेरा बहुत ही मधुर संबध था।वे अपनी दिल की बात शेयर करते थे।वे आज हमारे बीच नही है। लेकिन उनके विचार आज भी जीवित है। पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि वे सात्विक जीवन के मिशाल थे। उनसे बहुत कुछ सिखा है। एक महापुरूष मे सौम्यता, सरलता, सादगी, मृदभाषी, सहनशीलता जितना गुण होता है। वे सभी गुण उनमे मौजूद थें। उनके पदचिन्हो पर चलना ही बहुत बड़ी बात है।ए.के. झा ने कहा कि लाल साहब बहुत संघर्षशील, मेहनती, लड़ाकू व जमीनी नेता थे। वे लंबे समय तक कांग्रेस व इंटक के लिए संर्घष किया।उनके लिए मजदूर हीत सर्वोपरि था। सभा को रामप्रीत यादव, लगनदेव यादव, भोला राम, चंद्रदीप यादव, राजकुमार महतो, सुरेश लाल आदि ने संबोधित किया।मौके पर अनुज सिन्हा पलटू, बिनोद विश्वकर्मा, चांद खान, नागेन्द्र शर्मा, राममहेश अधिकारी, ताजोद्दिन अंसारी आदि मौजूद थें।  
                  
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क     
 


सम्बंधित खबरें

#  8लेन सड़क पर बने गोफ का मामला धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया,कहा रोड की निर्माण एवं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल 
# मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड सदस्यों को कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने दिलाई शपथ
#  जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर   किया  स्वागत
# प्रखंड पदाधिकारी और कर्मचारी के खिलाप पंचायत जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा ,धरने पर बैठे 
# विधानसभा में ‘हर घर जल’ योजना पर भड़कीं रागिनी सिंह ,कही झरिया में ‘हर घर जल’ योजना है ठप और मंत्री से मांगा जवाब