Date: 29/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गिरिडीह पुलिस की बड़ी पहल, 112 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

8/29/2026 5:06:54 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih : आम लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने के लिए गिरिडीह पुलिस की पहल लगातार जारी है। पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार की पहल पर ‘आपका मोबाइल फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत आज 112 लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस किए गए।
अब तक गिरिडीह पुलिस की ओर से करीब 850 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस किए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने आम लोगों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। घटना जिस इलाके में हुई है, वहां के  स्थानीय थाना में आवेदन दें और उसके बाद पुलिस को अपना काम करने दें। पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट