Date: 13/03/2025 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामताड़ा बस स्टैंड में गंदगी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
12/20/2024 11:41:37 AM IST
7345
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा का वक्ष स्थल बस स्टैंड में इन दिनों गंदगी से जूझ रहा है। जामताड़ा बस स्टैंड से बस, ओटो व चार पहिया वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होती है। यहां से यात्रियों के लिए देवघर, दुमका, धनबाद के साथ साथ पश्चिम बंगाल के कई जिलों की लंबी दूरी के लिए बस संचालित होती है। दिन भर यात्रियों की भीड़ रहती है। लेकिन बस स्टैंड का हाल देख कोई भी दंग रह जाय। यात्री विश्रामालय तो है लेकिन साफ सफाई भगवान भरोसे है।नतीजतन चारों ओर गंदगी ही गंदगी फैली हुई है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदे पानी का जमाव हो गई है। जैसे तैसे लोग आवागमन करने के लिए मजबूर हैं। वहीं यात्रियों के लिए पेयजल के लिए सिर्फ एक चापानल है, वो भी गंदगी की चपेट में है, वहीं बस स्टैंड में एक पियाऊ तो है लेकिन वो वर्षों से बंद पड़ी है। गंदगी के बीच खाने पीने की दुकान भी इस स्थल पर है, वो कितना स्वास्थ्य वर्धक हो सकती है इसका सजह ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां आने वाले यात्री बताते हैं कि बस स्टैंड में जो गंदगी फैली है इसका साफ सफाई का कार्य नगर पंचायत की होती है, लेकिन नगर पंचायत इसपर कोई ध्यान नही देती है। मजबूरन लोग गंदगी के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं बस स्टैंड में दुकान चलाने वाले दुकानदार का कहना है कि यहां इतनी गंदगी फैली है कि दुकानदारी करने को मन तो नही करता है लेकिन पेट पालने के लिए दुकान खोलनी पड़ती है। बस स्टैंड में प्रत्येक दिन हजारों यात्रियों का आवागमन होती है, लेकिन यहाँ एक स्वच्छ सोचालय नही होने के कारण बदबु लगातार आती है। लेकिन न ही नगर पंचायत और न ही जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हिट स्ट्रोक की बढ़ती स्थिति पर सिविल सर्जन ने की स्वास्थ्यकर्मियों के साथ विशेष बैठक
#
दूषित पानी की जांच में वाटर प्लांट पहुंच जांच टीम
#
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का डीसी ने किया उद्घाटन,बच्चों के बीच टॉफी और चाकलेट का किया वितरण
#
जन औषधि सप्ताह को हुआ शुभारंभ ,बच्चों और NCC कैडेटों ने निकाला जागरूकता प्रभात फैरी
#
और अस्पताल के इमरजेंसी में हीं मरीज के अटेंडेंट झाड़ फूँक से कर दी इलाज शुरू
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाहा पर्व में पहुंचे पूर्व सीएम चम्प्पाई सोरेन ,आदिवासी समाज के नयी पीढ़ी को दिया बड़ा सन्देश
#
झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त - निशिकांत दुबे
#
दुर्भाग्यपूर्ण : चोरों से निजात के लिए जमशेदपुर में लोग पलायन पर मजबूर
#
बेवफा निकला पति ,पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने पहुंचाया, पति गिरफ्तार
#
बाबूलाल मरांडी चुने गए नेता प्रतिपक्ष, झारखंड पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की घोषणा