Date: 12/04/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा पहुंची धनबाद, आदिवासी सामाजिक संगठनों के साथ की बैठक

1/5/2025 11:30:40 AM IST

7442
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : राष्ट्रीय जनजाति आयोग, भारत सरकार के सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा ने रविवार को सर्किट हाउस में विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान करने का निर्देश दिया।
बैठक संपन्न होने के बाद माननीय सदस्य ने कहा कि आयोग ने आदिवासी समाज की सुरक्षा एवं संरक्षण का निर्देश दिया है। इस सिलसिले में आज धनबाद के विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को आर्थिक विकास से जोड़ना है। समाज की सांस्कृतिक धरोहर को बचाना है। आगे उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान पदाधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी ली है। साथ ही आदिवासी सामाजिक संगठनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए निर्देश दिया है। इस क्रम में संगठन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं से उनको अवगत कराया। इसपर आशा लकड़ा ने उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में डॉक्टर आशा लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह कल्याण पदाधिकारी  नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक के अलावा विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 
 
रितम्भरा मिश्रा कोयलांचल लाइव डेस्क