Date: 16/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, मजदूरों के हित को लेकर हुई चर्चा  

5/1/2026 2:00:17 PM IST

73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस,बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया और मजदूरों के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रैली भी निकाला गया और आम बागान मैदान में एक सभा का भी आयोजन किया गया। झारखण्ड श्रमिक संघ- सम्बद्ध  जेएमएम द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था,इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रमिक संघठन के मजदूर नेता भी उपस्थित रहें ,इसके अलावा मजदूरों के हित को लेकर विचार मंथन भी किया गया, साथ वक्ताओं ने कहा कि मजदूर का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  झारखंड श्रमिक मजदूर संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेंद्र मेथी ने कहा की 1 मई को आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस देश भर में मनाया जा रहा हैं, मजदूरों की हित को लेकर कई बातें रखा गया, मजदूरों को उचित मजदूरी कम्पनी में कैसे मिलें इस पर भी विचार विमर्श किया गया, मजदूरो के हित में हमेसा लड़ाई लड़ते रहेंगे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट