Date: 17/09/2025 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पेड़ पौधों के शौक ने दिलाए कई पुरस्कार
1/18/2025 2:46:19 PM IST
7454
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: इस गुलाबी ठंड में फूलों के बीच रहना कितना सुंदर और कितना मनमोहक होता है। जब अपने हाथ से लगाए गए फूल और सब्जियों के पौधे फलते फूलते हैं और जब इन पौधों से सब्जियां निकलती है तो हृदय में कितनी प्रसन्नता होती है, यह महसूस करने की बात है।
जमशेदपुर के साकची स्थित चनाब रोड में कंपनी क्वार्टर में पेड़- पौधे लगाने वाले ब्रजराज सिंह हैं, जिन्होंने हजार से अधिक विभिन्न प्रकार के फूल- फल और सब्जी की खेती की है। ब्रजराज बताते हैं कि उन्हें यह शौक अपने पिता से मिला था। बाद में शादी होने के बाद पत्नी अरनी सिंह का भी सहयोग पूरा मिलता रहा है। पूरे बगीचे में 1000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे हैं। यह सब पौधे वे बंगाल के जाजपुर, खड़कपुर आदि स्थानों से मंगाते हैं। उन्होंने पहली बार अपने बगीचे में सेव का पौधा भी लगाया है। सब्जी में ब्रोकली, बैंगन, मूली आदि सहित कई सब्जियां है। स्ट्रॉबेरी, जवेरिया, रिंग फायर, विभिन्न पौधों के बोनसाई सहित कई पौधे आकर्षण के केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि एक दुर्लभ प्रजाति के रेड कैक्टस को हमने लाया हैं, जो अब बढ़कर लगभग 10 फीट का हो गया है। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी पूरी तरह से सभी पेड़ पौधों की देखभाल करती है, जबकि पेड़ों में खाद- दवा आदि देने का काम हम खुद करते हैं। पौधे की जानकारी पिता के अलावा यूट्यूब से हमने ली है अपने से बड़े जानकार लोगों से भी जानकारी हासिल की है। ब्रजराज बताते हैं कि मेरे बगीचे से प्रभावित होकर पड़ोस के कई लोगों ने भी अपने घर में सुंदर-सुंदर फूल, फल, सब्जी के पौधे लगा रहे हैं। जिसमें सबसे करीबी मेरे मित्र सरोज कुमार सिंह है, जो बराबर मुझसे सलाह लेते हैं ब्रजराज को सुंदर फूल, फल, सब्जी आदि पौधों के लिए कई बार विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मान मिल चुका है। कई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उन्होंने प्राप्त किया है। उनका मानना है कि जो पौधों से करते हैं प्यार, उसके जीवन में रहता है बहुत ही आनंद और खुशी का संसार।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से मो. अकबर की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
Bobby Deol Film: लद्दाख में 2-2 दिग्गज,आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी को मिला बॉबी देओल का साथ,अब होगा असली ‘दंगल’!
#
वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर धमाल मचा रहा
#
Hindi Diwas 2025: बॉलीवुड सच में सिर्फ हिंदी सिनेमा है? इसे बनाने में और किन भाषाओं का है योगदान?
#
मिस अर्थ इंटरनेशनल विनर माही शर्मा की गृहनगर धनबाद में एक अनोखी पहल
#
“विकसित यूपी @2047” : सरकार ने राज्य को 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य, मसौदा किया तैयार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ग्रामीण डॉक्टर को रेप पीड़िता के घर पर इलाज करना पड़ा महंगा
#
डायन का आरोप लगाकर महिला पर हमला
#
जमीन विवाद को लेकर लगाई झोपड़ी में आग,मारपीट का विडिओ वायरल
#
लेबनान में अमेरिकी की कोशिश नाकाम,हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई करने से सेना का इनकार
#
सीबीआई ने लोदना क्षेत्र के सुपरवाइजर और सहायक सुपरवाइजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा