Date: 01/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर धमाल मचा रहा
9/15/2025 12:07:33 PM IST
7463
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari film Trailer:
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं. उनकी फिल्म भेड़िया भी एवरेज ही रही थी. लेकिन अब वरुण धवन की अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस फिल्म का नाम है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी. फिल्म को फैंस से काफी सपोर्ट मिल रहा है. इसके ट्रेलर पर लोगों के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं. हाल तो ये है कि लोग फिल्म का ट्रेलर देखकर ही अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. ऐसे में जब फिल्म आएगी तो जरा सोचिए लोगों का क्या हाल होगा. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर कैसा है और फैंस इसके बारे में क्या-क्या बातें कर रहे हैं।
कैसा है सनी संस्कारी फिल्म का ट्रेलर?
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है. इसके शुरुआत में वरुण धवन की एंट्री ने ही फैंस की आंखें खुली की खुली कर दीं. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे प्रभास के बाहुबली अवतार में वरुण धवन एंट्री मारते हैं. इसके बाद कटप्पा के जैसा दिखने वाला एक किरदार भी नजर आता है. फिल्म के ट्रेलर के ओपनिंग सीन्स पर फैंस के रिएक्शन्स आ रहे हैं. ट्रेलर में आगे एक उलझी हुई प्रेम कहानी नजर आ रही है. करीब 3 मिनट लंबे ट्रेलर में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सुरेश शराफ और सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं।
फैंस कर रहे हैं रिएक्ट
फैंस सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर देख खुश नजर आ रहे हैं और ज्यादा लोग इसके विरोध में नहीं हैं. एक शख्स ने ट्रेलर के बारे में बात करते हुए लिखा- वरुण और जान्हवी की केमिस्ट्री हमेशा बहुत इंटरेस्टिंग होती है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- वरुण धवन अपने प्राइम मोड में वापिस आ गए हैं. एक अन्य शख्स ने कहा- जैसा ये ट्रेलर ब्लॉकबस्टर निकला है वैसी ही ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर निकलेगी. ये कन्फर्म है. इसके अलावा फैंस ट्रेलर के सीन्स की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. फिल्म की बात करें तो ये मूवी 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. ये देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ये कॉमेडी फिल्म क्या धमाल कर के दिखाती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ड्यूटी और मस्ती साथ साथ :राजगंज थानाप्रभारी ने लगाया ठुमका ,वीडियो हुआ वायरल
#
OTT पर Matka King का छायेगा जादू, विजय वर्मा की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
#
खजूर इतवार पर चर्चों में विशेष प्रार्थना, प्रेम और शांति का दिया संदेश।
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का धूमधार प्रचार ,वार्ड 30-31 पहुंच लिया हाजी अफजल खान का आशीर्वाद,कहा ...
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ प्लाटून को मिला प्रथम पुरस्कार
#
दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन घेराबंदी का मामला फिर पकड़ा तूल, धनबाद सांसद ढुलू महतो पर स्थानीय रैयतों ने लगाया आरोप, कहा ...