Date: 01/06/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

72 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, कोयला व्यापारी अभिषेक कुमार सिंह हत्याकांड में चार गिरफ्तार

1/28/2025 11:37:06 AM IST

7399
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : बड़ी खबर राजधानी रांची से है जहां पुलिस ने कोयला व्यापारी अभिषेक कुमार सिंह हत्याकांड मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया है। मामले में रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 22 जनवरी को मनोरमा देवी द्वारा अभिषेक कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से छानबीन शुरू की।  इसके बाद महज 72 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें से मुख्य आरोपी आजाद अंसारी एनडीपीएस मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोयला व्यापार से जुड़े विवाद में अभिषेक कुमार सिंह की हत्या हुई है। हत्या से पहले दोनों एक साथ बैठकर नशे का सेवन कर रहे थे। इस दौरान आपस में दोनों में बहस हुई और मुख्य आरोपी ने अभिषेक कुमार सिंह पर गांजा काटने वाले चाकू से लगभग 17 बार हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क