Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दहेज के खातिर पति ने नव विवाहिता की गला घोट कर दी हत्या

5/8/2025 5:12:42 PM IST

70
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Orangabad  : औरंगाबाद में दहेज के खातिर एक विवाहिता की पति ने गला घोट कर हत्या कर दिया है। घटना पौथु थाना अंतर्गत परस्डीह गांव की है। लड़का ने खुद अपनी मर्जी से प्रेम विवाह रचाया था और शादी की महज 18 दिन बाद ही प्रेमिका के परिजनों से दहेज की मांग करने लगा। लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने दहेज देने में असमर्थ दिखे तो प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद से प्रेमिका के परिजनों में चीत्कार सी मच गई है।  साथ हीं इधर गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।  उक्त आशय की जानकारी लड़की के पिता संजय कुमार ने दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट