Date: 03/02/2025 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बजट 2025 आर्थिक सर्वेक्षण : वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश की जीडीपी 6.3 - 6.8 % के बीच बढ़ने की उम्मीद, मुख्य बातें ये 

1/31/2025 3:13:54 PM IST

46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार 31 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज लोकसभा में पेश किया। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की वित्त वर्ष 2026 की जीडीपी वृद्धि 6.3 - 6.8 प्रतिशत के दायरे में रहने की उम्मीद है। सर्वेक्षण में उम्मीद जताई गई है कि मुद्रास्फीति नियंत्रण में रहेगी। जबकि खपत स्थिर रह सकती है। इसमें यह भी उम्मीद जताई गई है कि आगे चलकर ग्रामीण मांग में भी तेजी आएगी। 2024 - 25 का आर्थिक सर्वेक्षण पिछले सर्वेक्षण से छह महीने की छोटी अवधि में आया है, जिसे आम चुनाव के बाद जुलाई 2024 में पेश किया गया था।    
आर्थिक सर्वेक्षण 2025 मुख्य बातें :
# भारत की वास्तविक जीडीपी वित्त वर्ष 2025 में 6.4 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है और यह दशकीय औसत के करीब रहेगी। 
# कृषि क्षेत्र मजबूत बना हुआ है, जो लगातार रुझान के स्तर से ऊपर चल रहा है। औधोगिक क्षेत्र ने भी महामारी से पहले की स्थिति से ऊपर अपनी स्थिति बना ली है। 
# वित्त वर्ष 2025 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह पुनर्जीवित हुआ, जो वित्त वर्ष 2024 के पहले आठ महीनों में 47 .2 बिलियन डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की समान अवधि में 55 .6 बिलियन डॉलर हो गया, जो की पिछले वर्ष की तुलना में 17.9 प्रतिशत की वृद्धि है। 
# सर्वेक्षण में कहा गया है कि विभिन्न सरकारी पहलों और मौद्रिक नीति उपायों के कारण खुदरा मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 24 में 5.4% से घाट कर अप्रैल -दिसंबर 2024 में 4.9% हो गई। 
# सर्वेक्षण में "विकसित भारत " के लिए "विनियमन " पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है, नई वैश्विक वास्तविकताओं के सन्दर्भ में भारत के मध्यम अवधि के विकास के दृष्टिकोण का आकलन करने का आह्वान किया गया है। 
# सर्वेक्षण में इस बात पर जोर दिया गया है कि अगले दशक के लिए भारत की विकास योजनाओं के लिए बुनयादी ढांचे में बड़े निवेश की आवश्यकता है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क