Date: 14/01/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बेलघाट गांव में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

10/31/2025 1:03:19 PM IST

128
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :  जिले में आज अचानक एक बड़ी घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव की है ।जहां पर एक पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है ।वहीं घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रमोद महतो और उसका बेटा प्रियांशु महतो अपने काम से लौट रहे थे ।उसी दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनके शव को गांव के खेत में फेंक कर फरार हो गए।इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और पुलिस इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके से दोनों पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है ।जहां दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।वहीं राधाचरण शाह ने करवाई की मांग भोजपुर पुलिस से की है। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट