Date: 13/03/2025 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका, कारण.........
2/5/2025 2:09:39 PM IST
7347
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के खिलाफ किये गए अपमानजनक टिप्पड़ी के खिलाफ फ्रेंड्स ऑफ आनंद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रमना मैदान स्थित रामलीला मैदान के सामने एक सभा की और फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जलाया। प्रतिरोध सभा और पुतला दहन का नेतृत्व फ्रेंड्स ऑफ आनंद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने किया। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के नेताओं ने कहा कि राज्यसभा में सार्वजनिक तौर पर जिस तरह कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पड़ी की है उससे पूरा देश मर्माहत हुआ है। अशोक सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर देश के महान शख्शियत थे और उन्होंने अपनी संसदीय राजनीति में शालीनता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। संसद में पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य स्व. चंद्रशेखर जी के वक्तव्य को बड़ी ही गंभीरता से सुनते थे। स्व. चंद्रशेखर ने देश का प्रधानमंत्री रहते हुए भी राष्ट्रीय राजनीति को नई दिशा दी थी। इस मौके पर पूर्व छात्र नेता डॉ.सुरेन्द्र सागर ने कहा कि देश के सम्पूर्ण एवं सर्वाँगीण विकास के साथ -साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं को बराबर सम्मान दिया था। ऐसे में भारत की संसद के उच्च सदन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश की महान शख्सियत और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पड़ी देकर राजनैतिक मर्यादा को तार तार किया है। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के नेताओं ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर जी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा राज्यसभा में की गई अपमानजनक टिप्पड़ी को लेकर खड़गे ने देश की जनता से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ बिहार और देश के अन्य राज्यों में आंदोलन और तेज होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में धनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राजेश सिंह, रिंकू सिन्हा, रजनीश कुमार सिन्हा, संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश शर्मा उर्फ पिंटू, ओम प्रकाश ठाकुर, मिथलेश कुमार पासवान, सरोज कुमार, शशि कुमार सिंह, अगम पाण्डेय, विजेंद्र तिवारी, अमरेश सिंह,गोपाल जी तिवारी समेत कई लोग शामिल थे।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
झा मु मो ने धनबाद में मनाई होली मिलान समारोह ,अबीर-गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को पर्व की बधाई
#
और महादलितों संग भाजपा नेत्री ने खेली होली
#
झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त - निशिकांत दुबे
#
भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक सीता सोरेन झारखंड सरकार के कार्यो को लेकर दिया बड़ा बयान,कहा सरकार कर रही बेहतर कार्य
#
बाबूलाल मरांडी चुने गए नेता प्रतिपक्ष, झारखंड पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की घोषणा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाहा पर्व में पहुंचे पूर्व सीएम चम्प्पाई सोरेन ,आदिवासी समाज के नयी पीढ़ी को दिया बड़ा सन्देश
#
झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त - निशिकांत दुबे
#
दुर्भाग्यपूर्ण : चोरों से निजात के लिए जमशेदपुर में लोग पलायन पर मजबूर
#
बेवफा निकला पति ,पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने पहुंचाया, पति गिरफ्तार
#
बाबूलाल मरांडी चुने गए नेता प्रतिपक्ष, झारखंड पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने की घोषणा