Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
केजुअल डायनिंग चेन ब्रांड 'बारबेक्यू नेशन' का नया आउटलेट धनबाद में हुआ लॉन्च
3/28/2025 11:59:45 AM IST
7594
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- भारत के प्रमुख केजुअल डायनिंग चेन ब्रांड में से एक, 'बारबेक्यू नेशन', ने आज झारखंड के धनबाद में अपना नया आउटलेट लॉन्च किया। यह नया रेस्तरां धनबाद के 4,300 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें कुल 104 मेहमानों के बैठने की क्षमता है, जिससे यह शहर में एक प्रमुख डाइनिंग डेस्टिनेशन बनने की ओर अग्रसर है।
उद्घाटन अवसर पर बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक (पूर्व) सुमन मुर्मूजी ने कहा, "बारबेक्यू नेशन को धनबाद में लाना हमारे लिए एक सुनहरा अवसर है। हम अपने मेहमानों को एक बेहतरीन और अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार हैं।"
शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की भरमार
:
बारबेक्यू नेशन अपने खास शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। इस आउटलेट में भी ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। मांसाहारी ग्राहकों के लिए फिश टिक्का, चिकन सीख कबाब, ऑरिएंटल चिकन, तंदूरी झींगे आदि शामिल हैं, वहीं शाकाहारी ग्राहकों के लिए हरीयाली पनीर टिक्का, मलाई मशरूम, चीजी ब्रोकली जैसे स्वादिष्ट विकल्प उपलब्ध हैं।
इसके अलावा, रेस्तरां में सलाद, सूप, मुख्य कोर्स और मिठाइयों की भी बड़ी रेंज रखी गई है, जिसमें मटका कुल्फी, गुलाब जामुन, मालपुआ, फिरनी जैसे पारंपरिक भारतीय डेजर्ट शामिल हैं।
'DIY' कॉन्सेप्ट के साथ अनोखा अनुभव
;
बारबेक्यू नेशन अपने 'लाइव-ऑन-द-टेबल' ग्रिल और 'DIY' (खुद से बनाएं) कॉन्सेप्ट के लिए जाना जाता है, जहां ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार व्यंजनों को खुद ग्रिल कर सकते हैं।
भारत और विदेशों में 200 से अधिक आउटलेट्स
:
बारबेक्यू नेशन की शुरुआत 2006 में मुंबई से हुई थी और आज यह भारत समेत विदेशों में 200 से अधिक आउटलेट्स के साथ तेजी से विस्तार कर रहा है। धनबाद में खुला यह नया आउटलेट झारखंड में ब्रांड की लोकप्रियता को और बढ़ाने में मदद करेगा।
उम्मीद से ज्यादा स्वाद, बेहतरीन अनुभव!
धनबाद के फूड लवर्स के लिए बारबेक्यू नेशन का आगमन एक बड़ी सौगात है। अगर आप भी एक लजीज और यादगार डाइनिंग अनुभव की तलाश में हैं, तो बारबेक्यू नेशन का नया आउटलेट आपकी अगली पसंद हो सकता है!
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अम्बे माइनिंग ने रोजगार के लिए मांगा 45 दिनों का समय, आश्वासन के बाद धरना स्थगित,मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ...
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
0.4% एमडीआर के विरोध में जामताड़ा चेंबर का मौन धरना, शुल्क वापस लेने की मांग !.....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
#
NEET-UG 2026 का री-एग्जाम आज, 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा पर देशभर की नजर
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
#
उप विकास आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण लाइसेंसों को पूर्ण कराने का दिया निर्देश
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल