Date: 12/04/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मुंगेर में पर्यटन क्रांति लाने के लिए तबतोड़ ऐतिहासिक,धार्मिक व पर्यटन स्थलों की पुनरुद्धार की पहल शुरू 
 

2/26/2025 6:25:24 PM IST

66
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  : मुंगेर में पर्यटन क्रांति लाने के लिए बिहार सरकार  के द्वारा तबतोड़ ऐतिहासिक , धार्मिक और पर्यटन स्थलों को सुविधा युक्त और स्वच्छ बना कर  उसे विकसित किया जा रहा है।  ताकि यहां भविष्य में पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। मुंगेर काफी ऐतिहासिक ,धार्मिक और पर्यटन स्थलों से भरा एक समृद्ध और पौराणिक जिला है। यहां पहाड़ भी है और गंगा भी , यहां गर्म जल की  धारा का कुंड भी है तो यहां रामायण और महाभारत काल के स्थल भी मौजूद है।   ऐसे में इतने सारे स्थल किसी अन्य जिला में देखने को कम ही मिलता है । पर कालांतर में सरकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया जिससे इनका विकास संभव नहीं हो पाया। पर अब बिहार सरकार की पर्यटन के प्रति दूरदर्शिता ने मुंगेर में एक पर्यटन क्रांति ला दी  है। जहां सरकार के द्वारा करोड़ों की लागत से इन ऐतिहासिक धरोहरों को विकास करने के लिए लगातार योजनाओ पर मुहर लगा रही है । ताजा मामला में ऐतिहासिक उत्तरवाहिनी गंगा तट पर बना कष्टहरणी घाट जिसे रामायण काल से जोड़ का देखा जाता है को 03 करोड़ 89 लाख की राशि से भव्य बनाया जाएगा।  प्रथम किश्त के रूप मे 01 करोड़ 17 लाख रुपया भी सरकार ने कर दिया है  रिलीज । डीएम ने बताया कि समूचे कष्टहरणी घाट में सीढ़ी घाट बनाया जाएगा। सीढ़ी घाट पर आकर्षक लाइटिंग का प्रबंध किया जाएगा। घाट किनारे अवस्थित मंदिरों का रंग रोगन कर आकर्षक बनाया जाएगा। दूसरी तरफ प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण गर्म जल कुंड के लिए प्रसिद्ध हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़ की तराई में अवस्थित ऋषिकुंड को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए ऋषिकुंड में अवस्थित सभी 12 कुंड, पार्क सहित आस पास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।  ऋषिकुंड के सौन्दर्यीकरण का नोटिफिकेशन सरकार द्वारा 24 फरवरी को जारी किया गया। ऋषिकुंड के सौन्दर्यीकरण का काम पर्यटन विकास निगम द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 21 करोड़ 10 लाख 15 हजार के डीपीआर को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 10 करोड़ रुपए भी रिलीज कर दिया गया है। ताकि ऋषिकुंड के सौन्दर्यीकरण कार्य में राशि की बाधा नहीं आए। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि ऋषिकुंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जिलेवासियों की लम्बे समय से डिमांड थी। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के बाद जिलेवासियों का यह सपना साकार हो सका है।  
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तयाज खान की रिपोर्ट