Date: 12/04/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आरा-बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत ,कई अन्य घायल 
 

2/27/2025 3:41:24 PM IST

120
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara : सजग रहें तेज व अनियंत्रित वाहन चलाना मतलब खुद को मौत को दावत देना जैसा है। बिहार के आरा-बक्सर फोरलेन पर शाहपुर थाना अंतर्गत  फौजी होटल के समीप गुरुवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक के अनुसार घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। घटना के संबंध में पता चला है कि एक म्यूजिक पर सवार होकर करीब दस लोग पटना जिले के शाहपुर से रोहतास जिले के गुप्ता धाम कल महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजन करने गए थे वहीं आज लौटने के क्रम में मैजिक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 3 महिला सहित एक पुरुष की जान चली गई है। इस घटना के बाद मृतकों के घर में परिवार में कोहराम मच गया है। मृतकों में अजित कुमार,सुहागी देवी, सूरतिया देवी,और सौभाग्य देवी शामिल हैं। ये सभी पटना जिले के शाहपुर थाना के दाउदपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।मनीष 
कुमार  ने यह जानकारी दी है। 
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट