Date: 13/02/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झा मु मो ने धनबाद में मनाई होली मिलान समारोह ,अबीर-गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को पर्व की बधाई
3/11/2025 3:24:03 PM IST
7420
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की धनबाद जिला कमेटी ने मंगलवार को असरफी हॉस्पिटल के समीप एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक होली के रंग में सराबोर हो गए।समारोह के दौरान मंच से झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कमेटी ने समस्त धनबादवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में भोजपुरी गायक राजू सिंह अनुरागी ने अपने पारंपरिक फगुआ गीतों से माहौल को जीवंत बना दिया। उनके गीतों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए।होली मिलन समारोह में जेएमएम के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, मुकेश सिंह, नीलम मिश्रा, रतीलाल टुडू, मदन महतो, हरीश सिंह, अनवरी खातून, मंटू चौहान, मिराज खान समेत कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मौके पर जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा सभी समुदायों और धर्मों को साथ लेकर चलने का काम करती है। हम इस होली पर सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील करते हैं। साथ ही झारखंड में जेएमएम की नई सरकार बनने पर सभी को बधाई देते हैं। यह सरकार झारखंड के विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य करेगी।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्व विधायक माता कुंती सिंह ने बेटे संजीव का संभाली चुनावी कमान, धुंआधार चलाया जनसंपर्क
#
मेयर प्रत्याशी संजीव ने कतरास के कई इलाको मे किया तूफानी दौरा,कहा एक मौका दे बदल दूंगा धनबाद के इस दो चेहरे को ...
#
झरिया इंद्रा चौक हनुमान मंदिर के समीप खुला मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का चुनावी कार्यालय, रवि बुंदेला ने फीता काट कर किया उद्घाटन ,कहा ...
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ को जेएमएम ने दिया झटका तो भाजपा में शामिल होने का बना लिया मन ,इस दिन भाजपा में होंगे शामिल
#
मेयर प्रत्याशी मुकेश पांडेय खुला चुनावी कार्यालय,अधिवक्ता सह समाजसेवी सुजीत मलिक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चैंपियन बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम : बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने कोयलांचल लाइव के कोल्हान ब्यूरो चीफ बिनोद केसरी को किया सम्मानित
#
कोल्हान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा ,स्कूलों, कॉलेजों और कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर्स में बच्चो ने की पूजा अर्चना
#
पूर्व विधायक माता कुंती सिंह ने बेटे संजीव का संभाली चुनावी कमान, धुंआधार चलाया जनसंपर्क
#
2026 का बजट है जनकल्याणकारी -रागिनी सिंह
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...